Champa चांपा: जिले के थाना चांपा क्षेत्र का मामला दिनांक 28.08.26 को प्रार्थी सूरज कुमार यादव निवासी चांपा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके भाई दीपक कुमार यादव पर संजू केंवट एवं उसके साथी द्वारा चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया है, सूचना पर मौके पर गया आस पास के लोगों की सहयोग से घायल को उपचार हेतु बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 452/2026, धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी संजू केंवट निवासी कंवरपारा चांपा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि भुवनेश्वर राठौर, प्र.आर. नरसिंह बर्मन, आरक्षक ईश्वरी राठौर एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Tags: