रायपुर में पैसे को लेकर विवाद में युवक पर हमला, सिर में आई गहरी चोट

छग

Update: 2026-04-11 07:25 GMT
Raipur. रायपुर। बीती शाम करीब 07:00 बजे एक युवक अपने घर के सामने बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले शिवशंकर साहू और शुभम पाण्डेय वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। युवक द्वारा पैसे न होने की बात कहने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मां-बहन को लेकर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। युवक ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद शुभम पाण्डेय ने पीछे से आकर युवक के दोनों हाथ पकड़ लिए और शिवशंकर साहू ने कांच के गिलास से उसके सिर पर वार कर दिया। इस हमले में युवक के सिर में चोट लग गई और खून निकल आया। घटना को पड़ोस में रहने वाली अनिता साहू और उनकी बेटी कु. गायत्री साहू ने देखा और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Tags:    

Similar News