प्यार का इजहार करने वाला युवक गिरफ्तार, युवती ने की थी शिकायत

छत्तीसगढ़

Update: 2021-12-15 13:35 GMT

जांजगीर। जिले में प्यार का इजहार करना एक युवक पर भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वह दुकान में घुसकर युवती से अपने प्यार का इजहार कर रहा था, इसी दौरान युवती जोर से चीख पड़ी। युवती की FIR पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। जानकारी के मुताबिक, चंद्रपुर क्षेत्र में एक युवती की कपड़े की दुकान है। वह 6 दिसंबर की सुबह दुकान में अकेली थी। उसी समय करीब 9 बजे नंदू यादव नाम का लड़का उसकी दुकान में घुस आया। युवती से कहा कि वह उससे प्यार करता है। इसके बाद उसने युवती का हाथ पकड़ लिया। हाथ पकड़ते ही युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस पर युवक वहां से भाग निकला।

शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और नंदू यादव उर्फ नंद गोपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भी चंद्रपुर क्षेत्र में ही रहता है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Tags:    

Similar News