Raipur. रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में सहायक उप निरीक्षक की ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने 4 अप्रैल 2026 को एक युवक को चाकू लहराते पकड़ लिया। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि टाटीबंध शराब दुकान के पास एक युवक, जिसने छिटदार शर्ट और काले रंग की पैंट पहनी थी, हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने धमकाने लगा था। पुलिस को देख युवक भागने लगा, लेकिन टीम और गवाहों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सन्नी साहु उर्फ माया बताया। वह 27 वर्ष का है और सरोरा, ठाकुरदेव चौक, शीतलापारा, शितला मंदिर के पास उरला थाना क्षेत्र का निवासी है।
जांच के दौरान युवक के पास से एक स्टील का बड़ा धारदार चाकू बरामद हुआ। चाकू की कुल लंबाई 10.5 इंच, ब्लेड की लंबाई 6 इंच और मुट्ठी पकड़ की लंबाई 4.5 इंच बताई गई। आरोपी से चाकू रखने का वैध दस्तावेज, लाइसेंस या कागजात पेश नहीं किए गए। पुलिस ने गवाहों के सामने जप्ती पत्रक तैयार कर चाकू को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है। आरोपी के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।