BMW रोका और ट्रैफिक सिग्नल में किया पेशाब, युवक गिरफ्तार

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-03-09 02:29 GMT

मुंबई। पुणे में एक ट्रैफिक सिग्नल पर एक युवक का बीएमडब्ल्यू से उतरकर पेशाब करने का वीडियो वायरल हुआ था. युवक के साथ उसका दोस्त भी मौजूद था और कार में शराब की बोतल लेकर बैठा था. युवक की इस हरकत के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी. वहीं, अब उसे पड़ोसी जिले सतारा से गिरफ्तार कर लिया गया है. ट्रैफिक सिग्नल पर पेशाब करने वाले गौरव आहूजा के अलावा भाग्येश ओसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. आहूजा के साथ भाग्येश भी कार में मौजूद था. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ उपद्रव, तेज और लापरवाही से वाहन चलाने, सार्वजनिक सड़कों पर खतरा पैदा करने सहित अन्य अपराधों के लिए भारतीय न्याय संहिता व मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

घटना के बारे में जानकारी देते हुए येरवडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ओसवाल को शाम को उसके घर से हिरासत में लिया गया. वहीं, वीडियो सामने आने के बाद से फरार चल रहे आहूजा को बाद में रात में सतारा के कराड तहसील से हिरासत में लिया गया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए क्लिप में ओसवाल को लग्जरी कार की अगली सीट पर बैठे देखा जा सकता है, जबकि आहूजा एक ट्रैफिक जंक्शन पर पेशाब करते हुए गाड़ी चलाते और घटना का वीडियो बना रहे व्यक्ति की तरफ अश्लील इशारे करते हुए तेजी से भागते दिखाई दे रहा है.


Tags:    

Similar News