यशवंत साहू को बनाया गया भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का महामंत्री

छग

Update: 2026-04-27 09:15 GMT
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के रामनगर मंडल में संगठनात्मक नियुक्ति की गई है, जिसमें यशवंत साहू को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इस जिम्मेदारी के मिलने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। यशवंत साहू ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री और विकासपुरुष राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष सन्नी मोवले सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है और वे संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर यशवंत साहू को महामंत्री बनाए जाने पर उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं, मित्रों और साहू समाज के लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। यशवंत साहू ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक समर्थन और संगठन के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि वे युवा मोर्चा के कार्यों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे। संगठनात्मक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
Tags:    

Similar News