होलिका दहन के पूर्व महिलाओं ने की पूजा

छग

Update: 2023-03-07 14:17 GMT
धमतरी। रंगों का त्योहार होली प्रेम तथा भाईचारा का संदेश देता है। यही कारण है कि हर समुदाय के लोग अलग-अलग ढंग से इस होली के त्योहार को मनाते हैं। मारवाड़ी समाज में होलिका दहन का एक विशेष महत्त्व है। समाज के लोगों द्वारा पूरे विधि विधान के साथ होलिका दहन की परंपरा को पूरा किया जाता है। मंगलवार को मठमंदिर चौक में मारवाड़ी समाज व अन्य सभी समाज के लोगों द्वारा होलिका दहन किया जाएगा। प्रत्येक घर में महिलाएं द्वारा उत्साह के साथ गोबर की बड़कुला व होलिका तैयार कर यहां कंडा जमा किया गया। वहीं पूरे विधि विधान सभी ने यहां होलिका की समूह में पूजा की।
होलिका दहन कर समाज की कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दोहराया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने होलिका में चना, जौ, गेहूं आदि को सेंककर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया। विप्र विदवत परिषद के अध्यक्ष पंडित अशोक शास्त्री ने कहा कि हर समाज में होली तथा होलिका दहन का विशेष महत्व है और यही कारण है कि काफी दिन पहले से ही होलिका दहन की तैयारी घरों में प्रारंभ हो जाती है। मारवाड़ी समाज में होलिका दहन नवविवाहित महिलाओं के लिए काफी खास माना जाता है। होलिका की परिक्रमा कर नवविवाहिता सुखमय जीवन की कामना करती हैं। समाज की महिलाओं ने बताया कि होलिका दहन के बाद गणगोर उत्सव का आयोजन होगा। महिलाएं माता गंगोरी की पूजा के लिए होलिका की राख अपने घर लाती है। और उसे पूजा घर में रखती है।
Tags:    

Similar News