गरियाबंद पुलिस द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया

छत्तीसगढ़

Update: 2022-03-14 15:06 GMT

गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद जे आर ठाकुर के निर्देश में 8 मार्च से 14 मार्च 2022 तक चलने वाली अभिव्यक्ति कार्यक्रम का समापन गरियाबंद ऑक्शन हाल मे किया गया। कार्यक्रम के समापन में जिले के कलेक्टर नम्रता गांधी जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद चंद्रेश सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर रिचा ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ फिंगेश्वर रुचि शर्मा, छुरा एसडीएम शीतल बंसल, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे जिला पंचायत सदस्य केसरी ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद लालिमा ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आरंभ में महिला कमांडो एवं बिहान के महिलाओं के बीच में खो-खो, कबड्डी, रस्ता खींच, मटका फोड़, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था जिसमें अधिक से अधिक महिलाओं के द्वारा भाग लिया गया। खो-खो में छुरा के महिला कमांडो टीम प्रथम विजेता रहे, द्वितीय मैनपुर की महिला कमांडो की टीम रही, कबड्डी में छुरा महिला कमांडो टीम प्रथम रहे, द्वितीय गरियाबंद के टीम रहे, रस्सा खींच में फिंगेश्वर महिला कमांडो की टीम प्रथम रहे, द्वितीय गरियाबंद महिला कमांडो की टीम रहे, मटका फोड़ में बिंदु छुरा से, प्रेमीन फिंगेश्वर से, स्वाति गरियाबंद से विजेता रहे। कुर्सी दौड़ में गरियाबंद जिले के कलेक्टर नम्रता गांधी, जिला पंचायत सीईओ रोक्तीमा यादव, संयुक्त कलेक्टर रिचा ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ फिंगेश्वर रुचि शर्मा, छुरा एसडीएम शीतल बंसल, जनपद, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू , जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे , जनपद पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद श्रीमती लालिमा ठाकुर भाग लिए। कुर्सी दौड़ में जिला पंचायत सदस्य छुरा श्रीमती केसरी ध्रुव प्रथम रही। जो सभी महिलाएं होते हुए अपने कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करने हेतु प्रेरणा देने वाली मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को कानून में प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजगता, शिक्षा का महत्व, उनकी सुरक्षा, सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वासों के प्रति सजगता, उनकी सुरक्षा हेतु प्रदत्त संसाधनों के संबंध में जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध के बारे में जानकारी देते हुए साइबर सुरक्षा, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, मानव तस्करी, लैंगिक उत्पीड़न तथा अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा, रक्षित निरीक्षक श्री उमेश राय एवं रक्षा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Similar News