10 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

Update: 2022-02-13 15:24 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से छत्तीसगढ की ओर किया जा रहा हैं।

सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में महिला पुलिस अधिकारियों सहित टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ-उडीसा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के एक बस को रोककर चेक किया गया जिसमें 01 महिला मिली जिसमें संदेह के आधार पर एक महिला को पकडा गया।
जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अनिशा शीषा निवासी सिमलीगुडा जिला कोरापुट, उडीसा का होना बताया। जिसकी महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा विधिवत् तलाशी लेने पर 10 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया।
आरोपिया का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपिया अनिशा शीषा के विरूद्ध थाना नगरनार में 20 (बी)एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपिया के कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा, 1 नग मोबाइल जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 50, हजार-रूपये आंकी गई है। मामले में आरोपियाॅ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->