शादी का झांसा देकर महिला से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2023-09-24 16:44 GMT
बिलासपुर। बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने महिला संबंधी मामले में कार्रवाई करते हुए शादी के नाम पर दैहिक शोषण करने वाले बलात्कारी आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है।यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।जिसे सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। सरकंडा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी जान पहचान करीब 2 वर्ष पूर्व आरोपी हरिश सेन से हुआ था। जो आपस में मोबाईल से बातचीत करते थे।आरोपी ने प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर दिनांक 18.12.2020 को अपने घर अशोक नगर ले जाकर पत्नी बनाने की बात कहते हुये जबरन शारीरिक संबंध बनाया तथा बीच-बीच में अपने घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था।
शादी करने के लिए कहने पर टालमटोल कर शादी करने से इन्कार कर रहा है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) को दी गई।जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक जे.पी. गुप्ता के निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी की पतासाजी किया गया किन्तु आरोपी अपने घर से फरार हो गया था। जिसके संबंध में पतासाजी किया जा रहा था। टीम को मुखबीर से सुचना मिली की आरोपी लोरमी जिला मुंगेली में छिपा हुआ है।उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिश सेन पिता भरतलाल उम्र 26 वर्ष निवासीअशोक नगर पानी टंकी के पास सरकण्डा,थाना सरकण्डा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)को लोरमी से दिनांक 23.09.2023 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Tags:    

Similar News