जानलेवा हमले के बाद महिला विधायक ने दिया बड़ा बयान

छग

Update: 2023-08-21 16:50 GMT
राजनांदगांव। काग्रेस पार्टी को बलिदानी पार्टी के नाम से जाना जाता है। राहुल गांधी प्रियंका गाँधी जब आपने पिता एवं दादी की हत्यारो को माफ कर सकते है तो मै भी काग्रेस का एक छोटा अंग हूं मै भी हमला करने वाले युवक को माफ करती हूँ जो भी कार्यवाही कारायेगे ग्राम वासी कारायेगे। खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू ने शराबी युवक व्दारा भरी सभा मे चाकू से हमला के बाद आज सोमवार को कहा है।
रविवार को राजनांदगांव जिले में ये घटना हुई। कांग्रेस की विधायक छन्नी साहू एक सार्वजनिक समारोह में शामिल हुई थी। इस दौरान एक आरोपी ने उनपर चाकू से हमला कर दिया।
छन्नी साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "मैं जोधरा गांव में भूमि पूजन के लिए गई थी। भूमि पूजन के बाद बच्चों का एक कार्यक्रम था। उस कार्यक्रम के दौरान 21-22 साल का एक लड़का पीछे से आया और उसने मुझ पर चाकू से हमला कर दिया। मैंने जैसे ही चाकू देखा, खुद को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान मेरी कलाई में चोट लग गई।"
पुलिस के अनुसार ये घटना रविवार शाम को डोंगरगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जोधरा गांव में हुई है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में आरोपी ने विधायक पर चाकू से हमला कर दिया। इसके पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और जांच की जा रही है।
आपकों बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। और वहां कांग्रेस की महिला विधायक पर हुए हमले के बाद विपक्षी भाजपा उनपर हमलावर हो गई है। भाजपा घटना की निंदा करते हुए इसे भूपेश बघेल सरकार की विफलता बता रही है। भाजपा ने कहा कि जब सत्तारूढ़ पार्टी की विधायक सुरक्षित नहीं है तो फिर आम-आदमी का क्या होगा।

Tags:    

Similar News

-->