पिकअप की ठोकर से घायल महिला की मौत

छग

Update: 2023-08-17 03:33 GMT

कोरबा। बागबहार कोतबा मार्ग में छह दिन पूर्व पिकअप चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है। बागबहार निवासी सुशीला त्रिपाठी उम्र 70 वर्ष 10 अगस्त की सुबह सुबह 9:00 बजे अपने घर मयूरनाचा गई थीं।

दोपहर लगभग 2:15 बजे पैदल कोतबा बागबहार मार्ग से आ रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालवाहक वाहन महिंद्रा जीतो वहां पहुंची। वाहन गौतम पैकरा पिता रामविलास पैकरा निवासी ग्राम मयूरनाचा थाना बागबहार चला रहा था। बताया जा रहा कि चालक नशे में था। उसने सड़क किनारे खड़ी महिला को चपेट में ले लिया। इससे उनके सिर के पीछे हिस्से व अन्य जगह गंभीर चोट आई। महिला को परिजन बागबहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

डॉक्टर द्वारा उसे पत्थलगांव रेफर कर दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उचित इलाज के लिए अंबिकापुर से रायपुर रेफर किया गया। जहां रास्ते में पोड़ी उपरोड़ा थाना बांगो जिला कोरबा के समीप एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।


Tags:    

Similar News