पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला, मौत

Update: 2022-08-12 03:15 GMT

सांकेतिक तस्वीर 

रायपुर। अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम चिखलाडीह निवासी मृतिका समुद्री पैकरा 40 वर्ष की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका के पति भागीरथी ने बताया कि समुद्री कुएं पर नहाने गई थी। उसी दौरान पैर फिसलने से वह गिर गई। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल कुएं से बाहर निकाल कर पुलिस की डायल 112 वाहन से मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Tags:    

Similar News