तालाब में डूबने से महिला की मौत, SDRF ने निकाली लाश

छग

Update: 2024-05-24 18:09 GMT
सक्ती। दमाऊ धारा में बुधवार को तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। महिला नहाने के लिए गई थी। नहाने के दौरान वह तालाब के बीच की गहराई में चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला की खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की टीम ने महिला के शव को बाहर निकाला। मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ऋषभतीर्थ दमाऊधारा निवासी परमिला बाई अगरिया (48) बुधवार की सुबह लगभग 12 बजे तालाब में नहाने के लिए गई थी। नहाने के दौरान वह तालाब के बीच की गहराई में डूब गई।

महिला को डूबता हुआ देखा वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन महिला के गहराई में जाने की वजह से उसे नहीं निकला जा सका। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की टीम को बुलाकर महिला की खोजबीन शुरू की। बुधवार की रात तक महिला का कुछ पता नहीं चला। वहीं गुरुवार की सुबह जब गोताखोरों की टीम ने फिर खोजबीन की तो कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव मिला। गोताखोरों की टीम ने तालाब से महिला का शव निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
Tags:    

Similar News

-->