थाने में महिला की मौत, पुलिस बोली - पहुंची थी जहर पीकर

छग

Update: 2024-02-26 09:16 GMT

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाने में एक महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। 15 दिन पहले उसका पति से विवाद हुआ था। जिसके चलते वो मुंबई चली गई थी। रविवार की सुबह महिला लौटकर घर जाने के बजाए सीधे थाने पहुंची और आत्मघाती कदम उठा लिया।

दरअसल, कोटा निवासी चंदा सिंह (28 वर्ष) रोजी-मजदूरी करती थी। करीब 6 साल पहले उसने गणेश नगर निवासी शंकर साकेत से लव मैरिज की थी। उनका एक 6 वर्षीय बेटा भी है। लेकिन पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। जिस कारण आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था।

टीआई नवीन देवांगन ने बताया कि पति के साथ झगड़ा होने पर महिला बाहर से ही जहर पीकर आई थी। पुलिस को उसने इसकी जानकारी नहीं दी थी। वह थाना परिसर में बैठी थी। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की, तब उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत करने की बात कही।

कुछ देर बाद उसका पति थाने आ गया। उसने पुलिस को अपनी पत्नी के जहर पीने की जानकारी दी, तब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। महिला ने थाने में कोई शिकायत नहीं की थी और न ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना किया।

Tags:    

Similar News