पत्नी बनाकर रखूंगा, झांसा देकर विधवा महिला के साथ रेप करने वाला गिरफ्तार

Update: 2022-05-12 12:57 GMT

सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर/कोटा। विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, महिला ने शादी करने के लिए कहा तो युवक फरार हो गया। जिसके बाद महिला कोटा थाने में उक्त युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद कोटा पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर कोटा थाना लेकर आई।

मिली जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय विधवा महिला की पहचान मध्यप्रदेश के डोंगरी टोला निवासी प्रमोद सिंह मरावी से हुई। जिसके बाद आरोपी युवक ने विधवा महिला से शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा बोलकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला से युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक महिला को धोखा देकर मध्यप्रदेश भाग गया। जिसके बाद महिला कोटा थाना पहुंचकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला के शिकायत के बाद कोटा पुलिस ने प्रमोद सिंह मरावी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर कोटा थाना लेकर आई। कोटा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Full View


Tags:    

Similar News

-->