जंगली सुअर मचा रहा उत्पात, किसान दहशत में

छग

Update: 2024-08-16 06:15 GMT

रायगढ़। जिले में जंगल किनारे बसे गांवों के किसान अब खेती से दूर हो रहे हैं। इसका कारण वन्यप्राणी हैं। क्योंकि जंगली सुअर और खरगोश जंगल से खेत पहुंचकर सब्जी और धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। धान की फसल तैयार होने पर सैकड़ों की संख्या में बंदर भी खेतों पर आ जाते हैं।

शहर से करीब 10 किमी की दूरी पर स्थित टारपाली गांव की यह स्थिति है, जो पहाड़ और जंगल के किनारे बसा हुआ है। यहां के कई किसान अब मूंग उड़द की खेती नहीं करते। धान की खेती अब मानों उनकी मजबूरी बनी हुई है। गांव के किसानों ने बताया कि मूंग और उड़द को बंद कर अब सिर्फ धान की खेती कर रहे हैं।

सुबह से लेकर रात तक उन्हें खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। वे खेतों के पास न आए इसके लिए कई तरह की आवाजें भी निकालते है। फिर भी देर रात जंगली सुअर खेतों तक पहुंचते हैं। फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।


Tags:    

Similar News

-->