पति के सोने के बाद पत्नी ने किया सुसाइड

छग

Update: 2022-03-21 03:04 GMT

बिलासपुर। पति ने घर में शराब पी। इसके बाद वह नशे में सो गया। देर रात उसकी पत्नी ने दूसरे कमरे जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। स्वजन से पूछताछ में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। सरकंडा वाम्बे अवास निवासी अजय श्रीवास (30) रात अपने घर के हाल में बैठ कर शराब सेवन कर रहे थे।

इस दौरान उनकी पत्नी भारती भी वहां मौजूद थी। देर रात नशा होने पर अजय हाल में ही सो गए। पति के सोने के बाद भारती ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पति की नींद खुली तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। स्वजन से पूछताछ में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। आगे की जांच में घटना का कारण पता चल पाएगा।

Tags:    

Similar News