'तुम कौन होते हो हमे मना करने वाले'...रायपुर गांजा पीने से मना करने पर वरिष्ठ नागरिक को चाकू दिखाकर धमकाया, पुलिस का बयान जारी
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बावजूद अपराधों पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी लाभ सिंह निवासी महाराणा प्रताप गार्डन के पीछे सुभाष नगर दिनांक 04.04.26 को अपने घर जाते समय रास्ते कुछ अपचारी बालकों को गांजा पीने से मना करने पर अपचारी बालकों के द्वारा वरिष्ठ नागरिक को तुम कौन होते हो हमे मना करने वाले कहकर अश्लील गाली तब हुकूमत देवार का अपचारी बालक घर से चाकू लाकर जान से मारने की धमकी देने लगा तब प्रार्थी अपना बचाव कर अपचारी बालकों को दौड़ाया तब वह भाग गए कि रिपोर्ट पर अपचारी बालकों के विरूध्द धारा सदर का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
गाली गलौज करते हुए पत्थर उठाकर मारने लगे जिसे प्रार्थी के द्वारा अपने हाथ से रोककर अपना बचाव किया गया। घटना में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर घटना स्थल का निरीक्षण कर 2 अपचारी बालको की पहचान कर तल्काल पकड़ पूछताछ कर कथन लिया गया जो घटना कारित करना स्वीकार करतें हुए घटना में प्रयुक्त चाकू पेश करने पर चाकू को जप्त कर अपचारी बालको के वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक पुलिस के गिरफ्त में
रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि टाटीबंध स्थित शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान सन्नी साहू उर्फ माया (27 वर्ष), निवासी उरला क्षेत्र के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं।