रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा आकांक्षी जिलों को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक में सुकमा जिले की तारीफ की। सुकमा जिले के लिए यह गौरव का पल रहा, जब पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने सुकमा जिले की तारीफ करते हुए वहां हो रहे बेहतर कार्यों की चर्चा की। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद बच्चों के टीकाकरण में हुआ बेहतर कार्य, जिले में जहां पहले केवल 40 से 50 प्रतिशत होता था टीकाकरण, वहां आज 90 प्रतिशत में पहुंचा आंकड़ा। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को अपने निवास कार्यालय से शामिल हुए।वीडियो कांफ्रेंसिंग में सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार मौजूद रहे। इनके अलावा मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी शामिल रहे। व‍हीं बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, नोडल अधिकारी एसडीएम हेमेंद्र भूआर्य और बीजापुर जिला समन्वयक मांशु शुक्ला भी इस बैठक में शामिल रहे।

Tags: