डेढ़ करोड़ वापस मांगने पर करने लगे प्रताड़ित, आत्महत्या के बाद आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2024-10-04 05:21 GMT

जांजगीर। आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांजगीर सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेंड्री निवासी युवक ने दोनों आरोपी को करीब एक करोड़ साठ लाख रुपए उधार दिए थे। लेकिन दोनों आरोपी ने रुपए वापस नहीं किया।

इससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले में नगर के सिंचाई कॉलोनी निवासी अनुराग राठौर और अंशुल गुहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनुसार सतेंद्र पटनवार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अनुराग राठौर, अंशुल गुहा व तीन अन्य लोगों को अमन कौशिक ने 1 करोड़ 60 लाख रुपए उधार दिया था। अमन कौशिक ने जब इन लोगों से उधर की रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने मना कर दिया।

अमर ने आरोपियों से कई बार रुपए की मांग, लेकिन वे उलटा अमन को प्रताड़ित करते रहे। इससे परेशान होकर अमन ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने 30 सितंबर को दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Tags:    

Similar News

-->