गिरौदपुरी मेले में जनसुविधाओं की पहुंच आसान बनाने वेबसाइट और मोबाइल एप्प लांच

Update: 2026-02-19 12:02 GMT

बलौदाबाजार। गिरौदपुरी मेले में उपलब्ध जनसुविधाओं एवं विभिन्न व्यवस्थाओ की जानकारी आमजनों को आसानी सुलभ कराने जिला प्रशासन द्वारा लगातार पहल की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को मेले का वेबसाईट एवं मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया गया। धर्मगुरु बालदास साहेब ने सर्किट हॉउस गिरौदपुरी में लैपटॉप में क्लिक कर वेबसाईट और मोबाइल एप्पलीकेशन को लांच किया। इस अवसर कलेक्टर दीपक सोनी, एसपी भावना गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बताया गया कि गिरौदपुरी मेले की वेबसाईट www. giraudpurimela.com से मेले में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही वेबसाईट https://giraudpurimela.com/app-install पर मोबाइल एप्प डाउनलोड कर सकते है।

वेबसाइट, मोबाइल एप्प एवं क्यू आर कोड के माध्यम से मेले में भोजन व्यवस्था, पेयजल,पार्किंग, कंट्रोल रूम,चिकत्सा एवं एम्बुलेंस,स्नान घर एवं निस्तारी सुविधा, शौचालय एवं बायोटॉयलेट व्यवस्था आदि की जानकारी अपने एंड्रॉड मोबाइल से आसानी से ले सकेंगे। मेला स्थल में जगह- जगह, क्यूआर कोड चस्पा किया जा रहा है। इसके साथ ही बड़े बैनर में मेले का नक्शा भी लगाया गया है।

Tags:    

Similar News