छत्तीसगढ़ में आज मौसम रहेगा शुष्क, बारिश के आसार नहीं

Update: 2022-01-17 02:51 GMT

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर से बदलाव हो रहा है। आज प्रदेश में शुष्क रहेगा और ठंडी हवा चलेगी। दूसरी ओर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिन से दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट होगी है। इसके चलते ठंड तीन डिग्री और बढ़ेगी।

विज्ञानियों ने बताया कि प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं बारिश का आज लक्षण नहीं है। राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहेंगे। कृषि विशेषज्ञ का कहना है कि मौसम खुलने से सब्जी की खेती के लिए अच्छा रहेगा। बीमारी कम लगाने की संभावना है। वहीं यदि बादली छाए रहने से बीमारी लग सकती है। दूसरी ओर दलहन-तिलहन फसल के लिए मौसम साफ होने से संजावनी मिलेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बेमौसम बारिश होने के कारण दलहन-तिलहन और सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है। ऐसे में मौसम खुलने से किसानों के लिए राहत वाली खबर है।

Tags:    

Similar News