Weather Update : रायपुर मई, उत्तर से आ रही ठंडी हवा

Update: 2022-12-17 01:05 GMT
रायपुर : शहर के मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जहां रायपुर शहर में सुबह से मौसम गर्म रहा वहीं, रात को हल्की ठंड महसूस की जा रही है। बता दें कि प्रदेशभर में शुक्रवार को कोरिया सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आज मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।




Tags:    

Similar News