आमानाका में जलसंकट, महिलाओं ने ट्रैफिक रोकी

Update: 2025-04-09 07:02 GMT

रायपुर। बढ़ती गर्मी के साथ राजधानी में जल संकट गहरा गया है। आमानाका के वार्ड 22 में महिलाओं ने आज सुबह सड़क पर बांस बल्लियां बांधकर ट्रैफिक जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है । पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

महिलाओं का कहना है कि 8-10 दिन से जल संकट झेल रहे हैं और पार्षद ,जोन कमिश्नर ,महापौर कोई नहीं सुन रहा। डबल इंजन, चार इंजन कि सरकार बोल रहे हैं एक भी इंजन नहीं दिख रहा है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर। 

Tags:    

Similar News