अंबिकापुर। सोशल मीडिया पर शहर की एक युवती को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजकर परेशान करने वाले युवक को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के गुना निवासी ललित मीणा पिछले कुछ दिनों से शहर के गांधीनगर इलाके की एक युवती को सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो और मैसेज भेजता था।

वह फोन कर युवती को यह कहकर परेशान करता था कि सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करेगा। इससे युवती परेशान रहती थी और पुलिस में रिपोर्ट की। पुलिस ने मोबाइल नंबर से युवक के बारे में जानकारी हासिल की। उसका पता मध्य प्रदेश के गुना का मिला। एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गुना गई और आरोपी को गिरफ्तार शनिवार को अंबिकापुर लौटी।

आपत्तिजनक वीडियो सेंड कर युवती को कर रहा था परेशान, आरोपी की हुई गिरफ्तारी 

Tags: