CG में छिड़ी दो औरतों में जंग, थाने तक पहुंचा मामला

आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

Update: 2023-08-19 11:55 GMT

DEMO PIC 

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आपसी विवाद को लेकर दो महिलाओं में जमकर लड़ाई हो गई। लड़ाते एक महिला ने दूसरी महिला पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी महिला खुद थाना पहुंची और पुलिस को पुरी घटना बताई। वहीं आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला बलंगी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नवाटोला गांव की हैं। शनिवार को आपसी विवाद को लेकर दो महिलाओं में जमकर लड़ाई हो गई। दोनों महिलाएं आपस में अपशब्द कह रहे थे। लड़ाते एक महिला ने दूसरी महिला पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिसे महिला घायल हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि, मृत महिला उस समय शराब के नशे में थी। वही घटना के बाद आरोपी महिला खुद थाना पहुंची और पुलिस को पुरी घटना बताई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Tags:    

Similar News