खुद को बम से उड़ाना चाहता था विनय देवांगन, विस्फोटक सामान जब्ती मामले में रायपुर पुलिस का खुलासा
रायपुर। मितानिन के घर विस्फोटक पदार्थ रखकर फरार आरोपी विनय कुमार देवांगन को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 07.05.2026 के प्रातः 09.32 बजे थाना खमतराई पुलिस को जरिये मोबाईल सूचना प्राप्त हुआ था कि बीरगांव प्रगति चौक के पास पुष्पा साहू के मकान में उसके पूर्व परिचित विनय कुमार देवांगन द्वारा दिनांक 06.05.2026 के रात्रि लगभग 20.00 बजे एक काले रंग का हैण्ड बैग को छोड़कर इस आशय से कि सुबह लेकर चला जाऊंगा परंतु दिनांक 07.05.2026 के सुबह 09.00 बजे तक नहीं आया तो बैग खोलकर देखें जिसमे कुछ बम जैसा सामाग्री तथा पिस्टल रखा हुआ मिला की सूचना पर थाना खमतराई पुलिस टीम द्वारा एक काले रंग का हैण्ड बैग जिसमे लाल व सफेद रंग से D&D लिखा हुआ है, पुष्पा साहू के मकान के बाहर पड़ा हुआ मिला जिसे BDS टीम व बैलिस्टिक एक्सपर्ट की मदद से सुरक्षित जगह ले जाकर खोला गया तो पाये कि उसके अंदर 03 नग बम नुमा बाटल जिसके ऊपर काले रंग का टेप तथा एक मे आरेंज कलर का टेप लगा हुआ जिसके बाटल के नीचे से लाल काले रंग का तार लगभग 15 cm निकला हुआ जिसमे कनेक्टर लगा हुआ है, लाल काले रंग का तार लगभग 3 मीटर, पीले रंग का बैटरी 4V 1.5Amp जिसमें तार व कनेक्टर लगा हुआ।
एक गोलाकार LED लाईट वाला IED मैकेनिजम, ब्लेक कलर मोबाईल चिप, फिलामेंट 04 नग, एक पीले रंग का कैरी बैग के अंदर 01 नग एयर पिस्टल जिसके ऊपर GLOBUS POWER AIR WEAPON तथा MADE BY GLOBUS लिखा हुआ, तथा एक लाल रंग के कैरी बैग में एक नग जींस व एक नग सफेद शर्ट मिला जिसकी बरामदगी पंचनामा तैयार कर BDS टीम व बैलिस्टिक एक्सपर्ट की मदद से सुरक्षित जगह ले जाकर बम को डिफ्युज किया गया तथा एक्सप्लोसिव डिटेक्शन कीट के माध्यम से प्राथमिक परीक्षण परिणाम विस्फोटक पदार्थ का होना धनात्मक पाये जाने से पहचान पंचनामा व नष्टीकरण पंचनामा तैयार कर FSL टीम की मदद से जरूरी साक्ष्यो को व उपरोक्त वस्तुओ को जप्ती की जाकर घटना स्थल का नक्शा तैयार किया गया सम्पूर्ण घटना क्रम के तथ्यो को देखने व सूचक पुष्पा साहू के मौखिक कथन से आरोपी विनय कुमार देवांगन के विरूद्ध थाना खमतराई रायपुर में अपराध कमांक 332/2026 धारा-4,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचनाकम आरोपी विनय कुमार देवांगन के संबंध में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर लगातार पतासाजी की जा रही थी। कि आरोपी विनय कुमार देवांगन लगातार अपना स्थान बदल-बदल कर फरार चल रहा था, कि तकनीकि साक्ष्य के आधार पर सूचना मिली की आरोपी विनय कुमार देवांगन रिंग रोड़ नम्बर 02 भनपुरी के तरफ है कि सूचना पर तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी विनय कुमार देवांगन को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो बताये कि पारिवारिक क्लेस के कारण परेशान होकर स्वयं को बम से उड़ाने आत्महत्या करने की नियत से विस्फोटक पदार्थ तैयार करना बताया गया। आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकर करने पर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त होने वाले अन्य वस्तु बैटरी, फटाका ज्वांइटर, वायर जिसमें कनेक्टर लगा हुआ एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कमांक CG 04 MK 2712 को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध साक्ष्य पाये जाने पर उन्हे विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
नाम गिरफ्तार आरोपी
विनय कुमार देवांगन पिता राधेश्याम देवांगन उम्र 49 वर्ष साकिन ग्राम मलौद देवांगन पारा पोस्ट सिलयारी थाना धरसींवा जिला रायपुर हाल पता वार्ड नंबर 31 त्रिमूर्ति नगर मंजु किराना स्टोर्स के पास बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर (छ०ग०)*