अंबिकापुर। जनजातीय बाहुल्य सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के मैनपाट और सीतापुर के 500 से ज्यादा युवाओं और ग्रामीणों ने बॉर्डर पर तैनात जवान सैनिक रामकुमार टोप्पो को सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए चिट्ठी लिखी है।

वायरल वीडियो में देश के सैनिक को सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अपील करती दिख रहीं ये भीड़ किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं है बल्कि ये भीड़ सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के मैनपाट ब्लॉक निवासी सैनिक रामकुमार टोप्पो को चुनाव लड़ने के लिए चिट्ठी लिखकर उनसे अपील कर रहीं है। ताकि इस विधानसभा चुनाव 2023 में सैनिक रामकुमार टोप्पो अपने गांव और सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर यहां से जीतकर जनता की हर मांग को पूरा कर सकें।

Tags: