ग्रामीण के रीढ़ की हड्डी को हाथी ने तोड़ा, बैठने में असमर्थ

छग

Update: 2025-06-04 03:28 GMT

रायगढ़। जिले में एक ग्रामीण का अचानक हाथी से सामना हो गया। हाथी ने सूंड से पकड़कर ग्रामीण को पटक दिया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। घायल बलभद्र (45) जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इससे हाथी जंगल की ओर लौट गया।

घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम चिंगारी का रहने वाला बलभद्र मंगलवार की शाम को करीब साढ़े 4 बजे अपने खेत को देखने के लिए जा रहा था। इस दौरान हाथी ने उसपर हमला कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, तो तत्काल मामले की सूचना वन अमला को दी गई।

जहां वनकर्मी और हाथी ट्रैकर मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए लैलूंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दंतैल हाथी आसपास के गांव में विचरण कर रहा है। ऐसे में घटना के बाद चिंगारी, फुटहामुड़ा समेत अन्य गांव में मुनादी करायी गई और ग्रामीणों को अकेले जंगल जाने से मना किया जा रहा है। ​​​​​​​

Tags:    

Similar News

null