पेड़ से गिरे ग्रामीण की हुई मौत, टहनियां काटते वक्त हुआ हादसा

Update: 2023-01-23 02:58 GMT

मनेंद्रगढ़। जामुन का पेड़ काट रहा एक ग्रामीण पेड़ से नीचे गिर गया। गिरने से उसे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है। इलाज के लिए उसे मनेंद्रगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। झगराखंड पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

बता दें कि मनेंद्रगढ़ थानांतर्गत ग्राम लालपुर निवासी 40 वर्षीय अमर साय जामुन का पेड़ काटने नगर पंचायत झगराखंड के पक्काधौड़ा वार्ड क्र. 1 निवासी जितेंद्र केंवट के घर गया हुआ था। वह पेड़ पर चढ़कर टांगी से टहनियों को काट रहा था, तभी अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरा और घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी मनेंद्रगढ़ लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Tags:    

Similar News

-->