रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का विदाई सत्र जुलाई के तीसरे हफ्ते में हो सकता है। आखिरी सत्र के चार दिन के रहने का अनुमान है। इस सिलसिले मे विधानसभा सचिवालय और संसदीय कार्य विभाग के आला अफसरों के तैयारियों को लेकर प्रारंभिक चर्चा भी हुई है।