रुद्रेश्वर महादेव का वीडियो CM विष्णुदेव साय ने किया शेयर

Update: 2024-08-04 03:05 GMT

रायपुर। धमतरी के रुद्रेश्वर महादेव का वीडियो CM विष्णुदेव साय ने शेयर किया है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, पवित्र सावन मास के चौदहवें दिवस पर आइए जानते हैं धमतरी जिले के रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव के बारे में। रुद्रेश्वर महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने वन गमन के दौरान यहां स्थित भगवान रुद्रेश्वर की पूजा-अर्चना कर अपना आगे का मार्ग तय किया था। राम वन गमन क्षेत्र होने की वजह यहां की महत्ता बढ़ गई है। सावन मास में हर साल रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महीने भर तक रामायण पाठ होता है। कांवरिए सर्वप्रथम भगवान रुद्रेश्वर को जल चढ़ाने के बाद ही अन्य शिवालयों में जल अर्पित करने जाते हैं।

सावन को लेकर मंदिर की तैयारी पखवाड़े भर पहले से ही शुरू हो गई थी। रंगाई-पोताई के साथ ही मंदिर के चारों तरफ सफाई भी की गई है। बाहर पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण खान-पान की दुकानें भी यहां सावन में लग जाती हैं। सावन के सभी सोमवार को यहां विशेष श्रृंगार व पूजन किया जाता है। सुबह से शाम तक शिव महिमा के भजन-कीर्तन होते हैं।


Tags:    

Similar News

-->