कल उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रायपुर आ रहे
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय.
रायपुर: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार 2 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय कर दिया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेगे। इसके बाद वे सीधे एम्स रायपुर के लिए रवाना होंगे और 10:45 बजे एम्स परिसर पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति सुबह 11 बजे से एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान समारोह में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां और उपाधि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
दीक्षांत समारोह में शमिल होने के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर 12:30 बजे एम्स से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद करीब 1:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
पुलिस ने किया मॉकड्रिल
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रायपुर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एयरपोर्ट से एम्स तक के रूट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर रिहर्सल और मॉकड्रिल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।