सब्जी विक्रेता के घर चोरी, आलमारी से गायब थे सोने-चांदी के जेवर
छग न्यूज़
बिलासपुर। कोनी के देवनगर में चोरों ने सब्जी विक्रेता के मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और सात हजार रूपए नकद पार कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की। घटना के आठ दिन बाद कोनी पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज किया है। त्रिभुवन पुरी सब्जी विक्रेता हैं। 11 फरवरी की दोपहर तीन बजे वे सब्जे बेचने के लिए सेंदरी चले गए। थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी पूनम भी दुकान में चली गई। रात आठ बजे पति-पत्नी वापस आए।
इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी से सोने-चांदी के जेवर और सात हजार स्र्पये नकद पार कर दिए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की। इस पर पुलिस आठ दिन तक मामले की जांच करती रही। अब इस पर जुर्म दर्ज किया गया है।