खाली पद भरे जाएंगे, प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 21 नवंबर को

Update: 2025-11-20 12:14 GMT

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चैक दुर्ग में 21 नवंबर 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में 27 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जायेगी।

जिसमें सर्विस एडवाईज, टेक्निशियन, मैनेजर, ड्राइवर, वासिंग बाॅय इत्यादि पद शामिल है। उक्त पदों हेतु वेतन 8 हजार से 30 हजार रूपए तक है तथा 10वी, बी.ई./डिप्लोमा, एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदार उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है।

विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, chhattisgarh rozgar app एवं facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्रध्आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News

null