रायपुर। नाबालिक लड़की को भगाने वाले आरोपी को उरला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक उरला में काम करने के लिये रह रहे मॉं बाप के पास आई नाबालिक लकड़ी को उसके एक परिचित लड़के के द्वारा भगा ले जाने मामले में पिता के द्वारा थाना उरला में अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। जो थाना उरला में अपराध क्रमांक 321/22 धारा 363,366 भादवि के तहत् दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि लड़के के द्वारा पीड़िता को अपने गांव के पास ले जाया गया। तकनीकी साधनों का प्रयोग करते हुये उरला पुलिस उनके छुपे हुये स्थान मालखरौदा के पास ग्राम कुरदी पहुंची। जहॉं अपहृता को रखा गया था। पीड़िता को बरामद कर आरोपी को उपरोक्त मामले में गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
थाना - उरला जिला - रायपुर (छ.ग.)
नाम प्रार्थी :- झुमुक लाल कोसले पिता ननकी राम कोसले उम्र 38 साल साकिन राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर
गिरफ्तार आरोपी व पताः-
01. टिंक्कू उर्फ हेतराम खुंटे उम्र 23 साल साकिन कुरदी मालखरौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)