बीजापुर ऑपरेशन पर अपडेट, 20-22 माओवादियों के मारे जाने की खबर

Update: 2025-05-07 04:26 GMT

बीजापुर। बीजापुर ऑपरेशन पर अपडेट आया है, नक्सलियों के खिलाफ कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, 20-22 माओवादियों के मारे जाने की ख़बर है। ये संख्या और बढ़ सकती है।

इस ऑपरेशन को DRG, कोबरा कमांडो, CRPF, और STF के जवानों ने मिलकर किया है। इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी ADG विवेकानंद सिन्हा कर रहे हैं। वहीं CRPF IG राकेश अग्रवाल और बस्तर रेंज IG पी. सुंदरराज भी हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। जवान लगातार नक्सलियों के ठिकानों की ओर बढ़ते जा रहे हैं।


Tags:    

Similar News