नदी में मिली अज्ञात लाश, आस-पास के इलाकों में फ़ैली सनसनी

छत्तीसगढ़

Update: 2021-06-27 14:59 GMT

कोरबा। पुरानी बस्ती धनवार पारा के पास हसदेव नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहते हुए मिला। शव को देखने के बाद बस्तीवालों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कुछ युवकों ने मिलकर शव को किनारे लगाया। शव मिलने की खबर लगते ही बस्ती में सनसनी फैल गई। लोगों में हड़कंप मच गया कि कौन व्यक्ति है, जिसका शव बहते हुए नदी में मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त पर जुटी है। शव के मिलने के बाद से ही धनुहार पारा बस्ती में दहशत का माहौल है। पुलिस शव का पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है।

Tags:    

Similar News