केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने निभाई छेरापहरा सेवा, रथमार्ग का स्वर्ण झाड़ू से शुद्धिकरण

छग

Update: 2025-06-27 18:39 GMT
Raipur. रायपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने भगवान श्रीजगन्नाथ, श्री बलभद्र और माता सुभद्रा के चरणों में समर्पित भाव से बिलासपुर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथयात्रा महापर्व के दौरान छेरापहरा सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। यह सेवा पुरी के गजपति महाराज की परंपरा का प्रतीक मानी जाती है, जिसमें रथयात्रा से पूर्व रथमार्ग को स्वर्ण झाड़ू (सुवर्ण झाड़ू) से शुद्ध किया जाता है।
छत्तीसगढ़ की आस्था और संस्कृति से जुड़े इस पर्व में तोखन साहू ने परंपरागत विधि-विधान के साथ रथमार्ग की सफाई कर प्रभु के प्रति समर्पण और सेवा का भाव प्रकट किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छेरापहरा सेवा को प्रत्यक्ष देखा और रथयात्रा के पावन अवसर पर शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। राज्यमंत्री साहू ने इस मौके पर कहा कि "भगवान श्रीजगन्नाथ की कृपा से मुझे यह दिव्य अवसर मिला है। मेरी प्रार्थना है कि महाप्रभु सभी को सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें।"
Tags:    

Similar News