केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

छग

Update: 2025-03-22 14:35 GMT
Mungeli. मुंगेली। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड स्थित शासकीय हाई स्कूल कोयलारी में आयोजित स्मार्ट क्लास उद्घाटन कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लासरूम शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और छात्रों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई शिक्षा पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह पहल छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Tags:    

Similar News