दुर्ग आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Update: 2023-06-04 11:28 GMT

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग आ रहे हैं वे भाजपा के महा जन संपर्क अभियान के तहत आ रहे हैं। उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा। वे भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा भी लेंगे। इस अभियान के तहत अब तक केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंडा, अश्विनी चौबे रायपुर, बिलासपुर आ चुके हैं।

वैसे शाह पिछले छह-आठ महीने से छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पहले कोरबा, रायपुर और बस्तर आ चुके हैं। बस्तर में तो वे सीआरपीएफ का राष्ट्रीय कार्यक्रम कर चुके हैं। बता दें कि ठीक एक माह बाद 7 जुलाई को पीएम मोदी भी भिलाई प्रवास पर आ रहे हैं। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर 

Tags:    

Similar News

-->