Click the Play button to listen to article

कोरबा। कोरबा के सर्वमंगला नगर क्षेत्र में एक बेकाबू कार सड़क छोड़कर हसदेव नहर में जा गिरी. गनीमत यह रही कि पास में एक युवक मौजूद था, जिसने आनन फानन में 4 बच्चों को बचा लिया. जानकारी के मुताबिक इस कार को नाबालिग चला रहा था. उसके साथ तीन और बच्चे इसमें मौजूद थे. बताया गया कि सर्वमंगला नगर से आगे जाने के साथ कार एक मवेशी को बचाने के चक्कर में नहर में जा गिरी. इसके अंतर्गत क्रेन मौके पर बुलाई गई. उसके जरिए नहर में गिरी कार को वापस निकाली गई. बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

Tags: