बेकाबू होकर बस दुकान की शेड से जा भिड़ा, 5 लोग घायल

छग

Update: 2023-03-29 15:37 GMT
बालोद। बालोद जिले में हुए सड़क हादसे में 5 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यहां बस अनियंत्रित होकर दुकान की शेड से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस का टायर फट गया था। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सनौद थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दुर्ग से धमतरी की ओर एक बस आ रही थी। जो अभी सनौद गांव के पास पहुंची थी। तभी बस का टायर फट गया और यह हादसा हो गया है। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लगते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। कहा जा रहा है कि बस खचाखच भरी हुई थी। जिसके कारण भी बस अनियंत्रित हुई तो संभल नहीं सकी।
Tags:    

Similar News