रायपुर:  युवको के द्वारा नशे की गोली पेंट की जेब में रखकर बिकी करने ग्राहक तलाश किया जा रहा था। गिरफ्तार युवको में से 01 युवक मध्य प्रदेश (दतिया) का निवासी है। आरोपी युवको के कब्जे से नशे की टेबलेट Nitrazepum Tabletsip 103 नग कुल वजनी 59.74 ग्राम कुल कुमती 3300 को किया गया जप्त। 

नाम आरोपी
(1) पवन कुमार कर्ण पिता स्व. रुस्तम सिंग कर्ण उम्र 32 वर्ष सा. ग्राम मुम्हेडी थाना दतिया जिला दतिया म.प्र.
(2) रविन यादव पिता कैलाश यादव उम्र 27 वर्ष सा. कृषक नगर भैंसपारा ओडिया मोहल्ला जोरा थाना तेलीबांधा रायपुर
पुलिस उपायुक्त (मध्यक्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाईन रमाकांत साहू के दिशा निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी बिकी करने वाले के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके तारतम्य में रायपुर सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाईन रमाकांत साहू एवं थाना प्रभारी तेलीबांधा द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमो से भी जानकारी एकात्रित की जा रही है, कि दिनांक 05.05.2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि जोरा पानी टंकी के पास 2 युवक जो अपनी पेंट की जेब में नशे की टेबलेट रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहे की सूचना पर पुलिस स्टाफ के द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। पकडे गए युवक का नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम (1) पवन कुमार कर्ण पिता स्व रुस्तम सिंग कर्ण उम्र 32 वर्ष सा. ग्राम मुम्हेडी थाना दतिया जिला दतिया म.प्र. (2) रविन यादव पिता कैलाश यादव उम्र 27 वर्ष सा कृषक नगर मैसपारा ओडिया मोहल्ला जोरा थाना तेलीबांधा रायपुर बताया।
आरोपियो की तलाशी लिए जाने पर अपने पेट की जेब में नशे की टेबलेट Nitrazepum Tabletsip 103 नग कुल वजनी 59.74 ग्राम कुल कुमती 3300 मिलने से समक्ष गवाहन जप्तकर आरोपियान का कृत्य धारा 22 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने से आरोपियो के विरुद्ध अप. क. 203/26 धारा 22(ख) एन.डी.पी. एस. एक्ट सदर का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियान को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Tags: