demo pic
जशपुर। जशपुर जिले की कुनकुरी पुलिस ने एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। कुनकुरी एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया बुधवार की सुबह कमतरा की रहने वाली एक युवती ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने जब घटना की जाँच शुरू की तो पता चला कि बुधवार की सुबह कोतबा (डोंगा दरहा)निवासी प्रदीप खलखो और भण्डरी निवासी जॉनसन खेस मृतिका के घर गए थे। मृतिका और आरोपियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियो ने मृतिका को आत्महत्या के लिए उकसाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद जब विवाद शांत हुआ और आरोपी मृतिका के घर से चले गए तो उनके जाने के थोड़ी देर बाद मृतिका फांसी के फंदे पर झूल गई।