Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला किया है। 17 अगस्त को जारी आदेश में अपर कलेक्टर ज्योति सिंह और डिप्टी कलेक्टर अरविंद शर्मा की नवीन पदस्थापना की गई है। जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर ज्योति सिंह वर्तमान में उपायुक्त, रायपुर संभाग के पद पर पदस्थ थीं। उनका स्थानांतरण करते हुए उन्हें अपर आयुक्त, भू-अभिलेख, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। बताया गया है कि अरुण मरकाम के स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त था। अब ज्योति सिंह को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं डिप्टी कलेक्टर अरविंद शर्मा वर्तमान में नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) में प्रबंधक के पद पर पदस्थ थे। राज्य शासन ने उनका तबादला करते हुए उन्हें उपायुक्त, रायपुर संभाग के पद पर नियुक्त किया है। ज्योति सिंह के स्थानांतरण के बाद रायपुर संभाग में उपायुक्त की जिम्मेदारी अब अरविंद शर्मा संभालेंगे। राज्य शासन की ओर से दोनों अधिकारियों की नवीन पदस्थापना को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।