धर्मशाला के पास हेरोइन बेचते दो पैडलर गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने दबोचा

छग

Update: 2025-12-01 06:55 GMT

धमतरी। एसपी के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने सुन्दरगंज वार्ड स्थित डागा धर्मशाला के पास हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री करते दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। सिटी कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में आरोपी मोहम्मद शाहिर खत्री एवं मंदीप सिंह अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बेचते पाए गए। दोनों के कब्जे से कुल 2.4 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत लगभग 48,000/- , बरामद की गई। इसके साथ ही मौके से सिल्वर फॉयल, नगदी 30, एक लाईटर, तथा दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 20,000/- रूपये) समेत कुल 68,030/- का माल जप्त किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्र. 315/25धारा 21 (ए) एनडीपीएस एक्टके तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व ही कोतवाली पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र उर्फ निखिल निर्मलकर एवं खिलेश उर्फ सोनू देवांगन के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान प्राप्त तथ्यों और पूछताछ से मिले ठोस सुरागों के आधार पर इस कार्यवाही को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। उनके कब्जे से 1.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमत लगभग 15,000 रुपये, दो मोबाइल फोन (27,000 रुपये), बिक्री रकम 5,500 रुपये, सिल्वर फाइल पेपर, रेपर, लाईटर तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन जप्त की थी। जप्त कुल संपत्ति की कीमत लगभग 48,000 रुपये है।

आरोपीग नाम

(1) मोहम्मद शाहिर खत्री, पिता इकबाल खत्री, उम्र 21 वर्ष निवासी – सुन्दरगंज वार्ड, धमतरी थाना – सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

(2) मंदीप सिंह, पिता सुकदेव सिंह, उम्र 32 वर्ष निवासी - सुन्दरगंज वार्ड, धमतरी थाना - सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

Tags:    

Similar News

null