अवैध रेत परिवहन करते दो हाइवा जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई जारी

छग

Update: 2025-06-27 16:11 GMT
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 जून को ग्राम सिरपुर में दो हाइवा वाहन को अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया। संयुक्त टीम द्वारा पकड़े गए दोनों वाहनों को जब्त कर तुमगांव थाना परिसर में सुरक्षा हेतु खड़ा किया गया है।


खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि इन वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है, और एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में सभी खनिज पट्टेदारों और परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News