सुकमा में 2 बच्चों की मौत, नहाते वक्त डूबे नदी में

Update: 2026-06-10 08:20 GMT

सुकमा। जिले में दो बच्चों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के गादीरास थाना क्षेत्र का है। यह हादसा ग्राम एटपाल के कवासीपारा स्थित मालगेर नदी की है। एक साथ दो मासूमों की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गादीरास क्षेत्र के मालगेर नदी की है। गांव के दो बच्चे 4 वर्षीय गीता करटामी और 4 वर्षीय अशोक पोडियम मंगलवार की सुबह घर के पास स्थित नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच दोनों बच्चे गहरे पानी में समा गए। इधर, काफी देर होने के बाद भी जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तलाशी के दौरान दोनों बच्चों के कपड़े नदी किनारे मिले। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों की खोज शुरू की। काफी देर की तलाशी के बाद दोनों मासूमों का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना के दौरान ग्रामीणों की नदी किनारे भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही पीएम के बाद बच्चों के शव को परिजनो को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ तब बच्चों के परिजन जंगल में लकड़ी लेने के लिए गए थे। दोनों बच्चे खेलते-खेलते नदी में नहाने चले गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।


Tags:    

Similar News